फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru meat market inspected, 25 kg fish seized

Rampur Bushahar News: रोहड़ू मीट मार्केट का निरीक्षण, 25 किलो मछली जब्त

Tue, 02 Sep 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू बाजार में पशुपालन विभाग की टीम ने नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ मीट मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई मीट विक्रेताओं की दुकानों में व्यवस्था सही पाई गई। कुछ मछली विक्रेता नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। पशुपालन विभाग की टीम ने करीब 25 किलो मछली को जब्तकर नष्ट किया है। औचक निरीक्षण का कार्य उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहिंद्र ठाकुर की अगुवाई में किया गया। निरीक्षण के बाद सभी मीट विक्रेताओं के साथ एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में आधुनिक स्लॉटर हाउस की स्थापना को लेकर सहमति बनी। बैठक में मीट की दरों, गुणवत्ता और साफ-सफाई के मानकों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि मीट मार्केट के निरीक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। कई मीट विक्रेताओं ने व्यवस्था में सुधार लाया है। नियमों का पालन किया जा रहा है, जो मीट विक्रेता नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed