{"_id":"66a2426879ac98506505b8e2","slug":"rohru-farmers-agriculture-problems-due-to-lack-of-rain-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-119244-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बारिश ने तरसाए बागवान, सूखे से फल-सब्जियों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बारिश ने तरसाए बागवान, सूखे से फल-सब्जियों को नुकसान
विज्ञापन
नदी-नालों में घट रहा जल स्तर, फलों के आकार पर भी पड़ा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। बारिश होने के कारण चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। मानसून सीजन के दौरान एक महीने में तीन बार ही बारिश हुई है। वहीं, अब कई क्षेत्रों में पानी के बहाव की मात्रा कम हो गई है। नदी-नालों में जलस्तर घट गया है। उमस भरी गर्मी से किसान परेशान हैं। जमीन में नमी न होने और सूखे के कारण फलों का आकार नहीं बढ़ पा रहा है। ड्रॉपिंग के साथ फलों में दरारें पड़नी आरंभ हो गई हैं। सूखे के कारण जल स्रोतों में पानी की कमी हो जाने के कारण किसानों और बागवानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। सब्जी उत्पादक किसान सलमान ने बताया कि सूखे के कारण टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रासबीन और फूलगोभी आदि सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। जिन फसलों को 15 अगस्त तक तैयार होना था, वह उससे पहले ही मुरझा गई हैं। मंडी में रेट तो अच्छे मिल रहे हैं, लेकिन सूखे के कारण फसल एक तिहाई रह गई। इसके चलते किसानों को लाभ नहीं मिल पाया। वहीं, लगातार सूखे से परेशान किसान-बागवान अब देवताओं की शरण में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सूखे की स्थित से निपटने के लिए मंडल नेरवा ने डुंडी माता मंदिर नेरवा में विधिवत पूजा-अर्चना कर बारिश होने की मन्नत मांगी। उसके बाद नेरवा बाजार में हलवा बांटा गया।