Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohit became the president of Forest Welfare Association, Rohru

Rampur Bushahar News: रोहित बने वन कल्याण संघ रोहड़ू के अध्यक्ष

Sun, 11 Jan 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू में संघ की बैठक में मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। वन कल्याण संघ रोहड़ू की बैठक वन विश्राम गृह रोहडू में हुई। अध्यक्षता संघ के वर्तमान अध्यक्ष देवराज शर्मा ने की। इस अवसर पर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान वन मंडल रोहड़ू से जुड़ी समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे वन विभाग के कर्मचारियों और संघ के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। वन कल्याण संघ रोहड़ू में सर्वसम्मति से रोहित नैंटा को अध्यक्ष चुना गया। दीपक शर्मा, वीरेंद्र कायथ को उप प्रधान और प्रभा देवी को वरिष्ठ उप प्रधान बनाया गया। इनके अलावा अविनाश कश्यप महासचिव, शशिकांत सह सचिव, नैनतारा कोषाध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा, ममता पालसरा को प्रेस सचिव चुना गया। साथ ही प्रीतम सिंह, यशवंत शर्मा मुख्य सलाहकार, रवि कुमार सलाहकार, देवराज शर्मा, विजेंद्र चौहान और अंकुश चौहान कानूनी सलाहकार बनाए गए। इनके अलावा संदीप कुमार महालेखाकार, रमन शर्मा, राजपाल चौहान को लेखाकार और परीक्षित चौहान व भावना रमोल को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष रोहित ने कहा कि संघ ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्यों के साथ मिलकर मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed