फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rocks fell from the hillside near Janglikh Bridge

Rampur Bushahar News: जांगलिख पुल के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे वाहन सवार

Sun, 27 Sep 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिड़गांव (रोहड़ू )। जांगलिख पुल के पास रविवार को पहाड़ी से अचानक पत्थर टूटकर सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि पत्थर गिरने से कुछ सेकंड पहले ही एक वाहन वहां से गुजर रहा था, जो चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते वाहन को समय रहते रोककर पीछे कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी से पत्थर टूटने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने सड़क से गुजर रहे वाहन सवारों को तुरंत सतर्क किया और पीछे हटने के लिए कहा। लोगों की चेतावनी पर चालक ने समय रहते वाहन रोककर पीछे कर लिया। इसके कुछ ही क्षण बाद सड़क पर पत्थर आकर गिरे। स्थानीय निवासी अजय दिलवानका ने बताया कि यदि वाहन कुछ सेकंड और आगे निकल जाता, तो वह सीधे पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ सकता था। ऐसे में वाहन में सवार लोगों के साथ गंभीर हादसा होने की आशंका थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे इस मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से संवेदनशील स्थान का निरीक्षण करवाकर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है। लोगों ने वाहन चालकों से भी अपील की है कि जांगलिख पुल के आसपास पहाड़ी से सटे हिस्से से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें। बारिश अथवा मौसम खराब होने की स्थिति में इस क्षेत्र में भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article