फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Roads to be constructed for 10 panchayats in Ani

Rampur Bushahar News: आनी की 10 पंचायतों के लिए बनेगी सड़क

Tue, 09 Jun 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात : शमशर से पनेई सड़क का 18.78 करोड़ रुपये से होगा निर्माण
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग 9.3 किलोमीटर सड़क का करेगा सुधारीकरण
20 किलोमीटर घटेगी मुख्यालय की दूरी, सेब बागवानों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी में मुख्य सड़क शमशर से पनेई सड़क का जल्द निर्माण शुरू होगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 9.3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की 10 पंचायतों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। तीन अन्य गांवों के सैकड़ों लोगों को भी सड़क सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग इन दिनों टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने जुटा हुआ है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस सड़क के निर्माण पर 18.78 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस परियोजना की फाइनेंशियल बिड 10 जून को खोली जानी है। लोगों के अनुसार, इस सड़क के निर्माण से उपमंडल मुख्यालय आनी तक की दूरी लगभग 20 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे आवागमन अधिक आसान और समय की बचत होगी। यह सड़क क्षेत्र की करीब 10 पंचायतों के हजारों लोगों के लिए वरदान साबित होगी। इनमें कराणा, कराणा-1, कुंगश, बिनन, मुंडदल, कमांद, खनी, चवाई और कोहिला सहित आसपास की पंचायतों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, क्षेत्र के शुहच, पलैनी और तनोडा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को भी सड़क सुविधा मिलने की आस जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी सहित अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। सड़क से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। सेब बहुल क्षेत्र में इस सड़क के निर्माण से बागवानों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा और उन्हें अपने उत्पाद मंडी पहुंचाने में राहत मिलेगी।


सड़क के निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया चल रही है। 10 जून को वित्तीय बोली खोली जाएगी। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। - मनीष, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग आनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article