{"_id":"68c0165017edc4498d0d5229","slug":"roads-damaged-by-disaster-will-be-repaired-in-rampur-with-rs-2940-lakh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-143429-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में 29.40 लाख से सुधरेंगी आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में 29.40 लाख से सुधरेंगी आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कें
विज्ञापन
कुहल पंचायत में भूस्खलन से सड़क संपर्क मार्ग नामोनिशान
राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से जारी हुई राशि, 10 पंचायतों की 37 सड़कें जल्द होंगी बहाल
सबसे अधिक देवनगर पंचायत की आठ सड़कों को पहुंचा है नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर में इस वर्ष भी भारी बरसात से भारी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान क्षेत्र की सड़कों को पहुंचा है। भूस्खलन और भूमि धंसने से कई ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगह सड़कों का नामोनिशान भी मिट चुका है। पंचायतों को जोड़ने वाली अधिकांश सड़कों पर यातायात ठप है। सरकार से अब राहत की खबर आई है। सरकार की ओर से राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से पंचायतों की संपर्क और एंबुलेंस सड़कों की दुर्दशा सुधारने के लिए 29.40 लाख रुपये राशि दी जाएगी। इससे पंचायतों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। जून महीने से शुरू हुआ बारिश का दौर तो थम गया है, लेकिन कई दुर्गम क्षेत्रों में दुश्वारियां बरकरार हैं। तीन महीने में हुई भारी बारिश से रामपुर उपमंडल की अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। मुख्य सड़कों समेत संपर्क और पंचायतों को जोड़ने के लिए बनाई गईं एंबुलेंस सड़कों को भारी क्षति पहुंची है। बरसात से जगह-जगह डंगे ढह गए हैं, जबकि कई सड़कों का निर्माण अब नए सिरे से करना होगा। ग्रामीण इलाकों को आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अब 29.40 लाख रुपये की राशि जारी हुई है। यह राशि संबंधित विकास खंड कार्यालय के जरिये सड़कों और पुलों की मरम्मत पर खर्च की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने इसे लेकर सूची जारी की है। सूची के मुताबिक, सबसे अधिक क्षति विकास खंड की देवनगर पंचायत की सड़कों को पहुंची है। यहां करीब आठ सड़कें बरसात से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा नरेण पंचायत में छह और बाहली पंचायत में चार सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। कुल मिलाकर विकास खंड की दस पंचायतों की 37 सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए 40 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक की राशि व्यय की जाएगी। विकास खंड रामपुर के बीडीओ राजेंद्र नेगी ने बताया कि पंचायतों की संपर्क सड़कों, एंबुलेंस सड़कों और पुलों के मरम्मत कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।
रामपुर की दस पंचायतों की सड़कों को भारी क्षति पहुंची है। इनकी मरम्मत के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से 29.40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। जल्द ही कार्य शुरू कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।-- हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
सबसे अधिक देवनगर पंचायत की आठ सड़कों को पहुंचा है नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर में इस वर्ष भी भारी बरसात से भारी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान क्षेत्र की सड़कों को पहुंचा है। भूस्खलन और भूमि धंसने से कई ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगह सड़कों का नामोनिशान भी मिट चुका है। पंचायतों को जोड़ने वाली अधिकांश सड़कों पर यातायात ठप है। सरकार से अब राहत की खबर आई है। सरकार की ओर से राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से पंचायतों की संपर्क और एंबुलेंस सड़कों की दुर्दशा सुधारने के लिए 29.40 लाख रुपये राशि दी जाएगी। इससे पंचायतों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। जून महीने से शुरू हुआ बारिश का दौर तो थम गया है, लेकिन कई दुर्गम क्षेत्रों में दुश्वारियां बरकरार हैं। तीन महीने में हुई भारी बारिश से रामपुर उपमंडल की अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। मुख्य सड़कों समेत संपर्क और पंचायतों को जोड़ने के लिए बनाई गईं एंबुलेंस सड़कों को भारी क्षति पहुंची है। बरसात से जगह-जगह डंगे ढह गए हैं, जबकि कई सड़कों का निर्माण अब नए सिरे से करना होगा। ग्रामीण इलाकों को आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अब 29.40 लाख रुपये की राशि जारी हुई है। यह राशि संबंधित विकास खंड कार्यालय के जरिये सड़कों और पुलों की मरम्मत पर खर्च की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने इसे लेकर सूची जारी की है। सूची के मुताबिक, सबसे अधिक क्षति विकास खंड की देवनगर पंचायत की सड़कों को पहुंची है। यहां करीब आठ सड़कें बरसात से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा नरेण पंचायत में छह और बाहली पंचायत में चार सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। कुल मिलाकर विकास खंड की दस पंचायतों की 37 सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए 40 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक की राशि व्यय की जाएगी। विकास खंड रामपुर के बीडीओ राजेंद्र नेगी ने बताया कि पंचायतों की संपर्क सड़कों, एंबुलेंस सड़कों और पुलों के मरम्मत कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।
रामपुर की दस पंचायतों की सड़कों को भारी क्षति पहुंची है। इनकी मरम्मत के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से 29.40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। जल्द ही कार्य शुरू कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।