फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Roadmap prepared to eradicate drug abuse in Jhakri and Dattnagar panchayats

Rampur Bushahar News: झाकड़ी और दत्तनगर पंचायत में नशे के खात्मे को लेकर तैयार की रूपरेखा

Thu, 20 Aug 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
नशा निवारण समिति की बैठक में डीएसपी ने जनता से मांगा सहयोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
झाकड़ी पंचायत और दत्तनगर पंचायत में नशा निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक रामपुर नरेश शर्मा ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक नरेश शर्मा ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है और इससे निपटने के लिए पुलिस के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। बैठक में महिला मंडल, युवक मंडल सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस मौके पर झाकड़ी पंचायत प्रधान विशाल मेहता, दत्तनगर पंचायत प्रधान वीना नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed