फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road started sinking again in Seripul, problems increased for four panchaya

Rampur Bushahar News: सेरीपुल में फिर धंसने लगी सड़क, चार पंचायतों की बढ़ीं दिक्कतें

Tue, 03 Sep 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
बारिश से सोमवार रात को धंसी सड़क, लोक निर्माण विभाग को मार्ग बहाल करना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली तकलेच-देवठी सड़क फिर से बाधित हो गई है। सेरीपुल में सड़क धंसने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। यहां लगातार भूमि धंसने के कारण मार्ग बहाल करना परेशानियों भरा बना हुआ है।
लोक निर्माण विभाग के लिए भी यातायात को सुचारु रखना चुनौतियों भरा बना हुआ है। वर्षों से उचित समाधान न होने के कारण हर वर्ष यहां मार्ग बाधित हो रहा है। इस कारण हजारों ग्रामीण, स्कूली, कॉलेज के विद्यार्थियों सहित किसान बागवानों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल की चार पंचायतों को जोड़ने वाले तकलेच-देवठी सड़क पर सेरीपुल के पास सोमवार रात से सड़क धंसने का सिलसिला शुरू हो गया। इस कारण हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ीं। मंगलवार को मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। भारी बारिश के कारण सेरीपुल में सड़क धंस गई है और भूमि धंसाव का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। क्षेत्र में इन दिनों सेब सीजन चरम पर चल रहा है। ऐसे में बागवानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाना मुश्किल हो गया है। यदि आने वाले दिनों में भी बारिश होती रही तो सड़क बहाल नहीं हो पाएगी। इस कारण क्षेत्र की काशापाट, कूहल, देवठी और मुनिश पंचायत का संपर्क कटा हुआ है। हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करना परेशानियों भरा बना हुआ है। सेरीपुल में पहाड़ी से ही भूमि धंसाव हो रहा है, जो लगातार जारी है। लोक निर्माण विभाग को यहां मार्ग बहाल करना मुश्किल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश के कारण सड़क लगातार धंस रही है। भूमि धंसने के कारण मार्ग बहाली करना चुनौतिपूर्ण बना हुआ है। मौसम अनुकूल होते ही सड़क बहाल कर दी जाएगी। - शोभा राम, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग तकलेच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article