{"_id":"5dbb1a1d8ebc3e017b4c16ec","slug":"road-rampur-hp-news-sml3126263167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बंद रहेगी ज्यूरी-सराहन मुख्य मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बंद रहेगी ज्यूरी-सराहन मुख्य मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। पर्यटन नगरी सराहन को जोड़ने वाली ज्यूरी-सराहन सड़क पर राई खड्ड पर बने पुल की टेस्टिंग और पुल के बचे निर्माण कार्य के चलते पांच नवंबर तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे में ज्यूरी वाया नानण-नवारू-बौंडा-सराहन मार्ग पर ही वाहनों की आवाजाही होगी। इसको लेकर प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं।
गौर हो कि हाल ही में ज्यूरी-सराहन मार्ग पर राई खड्ड में पुल का निर्माण पूरा किया गया है। मार्ग की हालत में सुधार होने के साथ-साथ उप तहसील सराहन की कई पंचायतों के हजारों ग्रामीण लाभान्वित हुए हैं। अब उक्त मार्ग पर बने पुल की लोड टेस्टिंग की जानी है। इसके अलावा इस पुल पर बचे हुए निर्माण को भी पूरा किया जाना है। मार्ग बाधित रहने से क्षेत्र की सराहन, किन्नू, शाहधार और ज्यूरी पंचायत के हजारों ग्रामीणों को पांच दिनों तक परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। हालांकि नानण-नवारू-बौंडा सराहन मार्ग की हालत भी खस्ता बनी हुई है। ऐसे में वाहनों चालकों को भी उक्त मार्ग से आवाजाही करने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।
एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि पांच दिन तक मार्ग आवाजाही के लिए बाधित रहेगा। राई खड्ड के पास बने पुल की लोड टेस्टिंग और बचे हुए निर्माण कार्य को लेकर ज्यूरी सराहन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। वाहनों की आवाजाही नानण-नवारू-बौंडा सराहन मार्ग से होगी।