फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road problem in Majholi Tipper, people in Nankhari, Kullu are troubled

Rampur Bushahar News: पहले सड़क के लिए दी जमीन, अब बगीचों को नुकसान

Mon, 28 Apr 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
निकाल नाली और डंगे न लगने से बगीचों में घुस जाता है बारिश का पानी
विज्ञापन

मझोली टिप्पर पंचायत के ग्रामीणों ने जल्द समस्या के समाधान की उठाई मांग

8.55 करोड़ रुपये से छह साल पहले 15 किलोमीटर लंबी बनी थी सड़क


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। उपमंडल की ननखड़ी तहसील की मझोली टिप्पर पंचायत के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए अपनी जमीनें तो दीं, लेकिन डंगों और निकासी की उचित व्यवस्था न होने से आज उनकी जमीनों को भारी क्षति पहुंच रही है। सड़क पर कई जगह डंगों का निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण बागवानों के बगीचों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात का पानी बगीचों में घुसकर भूस्खलन का कारण बन रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने और बागवानों के बगीचों को सुरक्षित करने के लिए उचित प्रबंध करने की मांग उठाई है। ननखड़ी तहसील की टिप्पर मझोली पंचायत के लिए खनोग से सुरड़ बंगला सड़क का निर्माण 8.55 करोड़ रुपये से हुआ था। छह साल पहले करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। पंचायत के बागवानों ने जनहित को देखते हुए अपने बगीचों से सड़क निर्माण के लिए जमीनें दीं, लेकिन उनकी जमीनों में आज दिन तक डंगे नहीं लग पाए हैं। वहीं, सात किलोमीटर लंबी सड़क पर निकास नाली का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में अब बरसात का सारा पानी बागवानों के बगीचों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहा है, जबकि डंगों के अभाव में बागवानों की जमीन भूस्खलन की चपेट में आ रही है। ग्रामीणों ने इस सड़क को नाबार्ड के तहत लाकर करीब एक करोड़ रुपये की राशि मंजूरी करने की मांग की है, ताकि दर्जनों बागवानों की समस्या का समाधान हो सके।

सड़क को नाबार्ड में शामिल करने की मांग
पूर्व प्रधान विजय कनैन, बागवान कंवर सिंह, रूमाल सिंह, दुनी चंद, नरैन सिंह, शशि कनैन, राजेश कनैन, भूपेंद्र वर्मा, अनूप कनैन, प्रदीप, सोनू, वीर सिंह, संजय, पवन, प्रमेश कनैन, रूप सिंह मेहता और योगेश मेहता सहित अन्य बागवानों ने कहा कि डंगों के अभाव में बागवानों की जमीनों और बगीचों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सातवें वित्तायोग अध्यक्ष नंदलाल से मांग की है कि इस सड़क को नाबार्ड में शामिल किया जाए। इस सड़क का आकलन कर बजट मंजूर कर डंगे लगाने के साथ सड़क की हालत सुधारी जाए, ताकि क्षेत्र के किसान बागवानों को नुकसान न हो।
विज्ञापन



यह सड़क पहले रामपुर डिवीजन के तहत आती थी। हाल ही में यह सड़क ननखड़ी डिवीजन में शामिल हुई है। सड़क को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही प्लान तैयार किया जाएगा। -- राहुल जंजीहा, एसडीओ,लोक निर्माण विभाग ननखड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article