{"_id":"6106a8538ebc3ec7b83d9ec3","slug":"road-open-for-people-near-batseri-one-hour-morning-and-evening-rampur-hp-news-sml3788924144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटसेरी के समीप सुबह और शाम एक-एक घंटा खुला रहेगा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटसेरी के समीप सुबह और शाम एक-एक घंटा खुला रहेगा मार्ग
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। सांगला-छितकुल मार्ग पर लोगों की सुविधा को देखते हुए बटसेरी के समीप बंद मार्ग को सुबह और शाम के समय एक-एक घंटे के लिए खोला जाएगा। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। गुंसा पहाड़ी में भारी भूस्खलन से नौ लोगों की जान जाने के बाद से मार्ग को आवाजाही के लिए बाधित किया था। इसके बाद महज आधा घंटे के लिए मार्ग को लोगों की आवाजाही के लिए खोला गया था।
मगर अब जिला प्रशासन ने सांगला वैली के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समय का अवधि को बढ़ाते हुए आगामी आदेश तक सुबह 7 से लेकर 8 बजे और शाम पांच से लेकर छह बजे तक सड़क को खोलने का फैसला लिया है। इस मौके पर पुलिस की टीम और गृहरक्षक के जवानों की देखरेख में स्थानीय लोगों की वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।
एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने बताया तीन प्रभावित पंचायतों के प्रधान सुभाष नेगी, प्रदीप और सुशील नेगी ने लोगों की समस्या को देखते हुए समय की अवधि बढ़ाने मांग की थी। इसको देखते हुए प्रशासन ने बटसेरी के पास आवाजाही के लिए समय में बदलाव करते हुए सुबह और शाम के समय एक-एक घंटे का समय दिया है।
विज्ञापन
उपायुक्त किन्नौर आबिद सादिक ह़ुसैन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र बटसेरी, रक्षम और छितकुल सहित भारतीय-तिब्बत सीमा पर तैनात सेना और आईटीबीपी के जवानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय की अवधि में बढ़ोतरी की गई है। इससे ग्रामीणों को मटर की फसल को मंडियों तक पहुंचाने में भी परेशानी नहीं होगी।