फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road closed in theoag

Rampur Bushahar News: करगोली नाला-देहा सड़क 15 तक बंद, हजारों लोग प्रभावित

Tue, 01 Sep 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने सैंज-देहा-चौपाल वाया घोरना मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सैंज से चौपाल को जोड़ने वाली करगोली नाला-देहा सड़क को 1 से 15 सितंबर तक वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह निर्णय तीसरे स्लैब पुलिया के निर्माण कार्य और भारी बारिश से सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण लिया गया है। एसडीएम ठियोग शशांक गुप्ता ने सुरक्षा और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार, सड़क पर दो स्लैब पुलिया का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। 30 अगस्त को हुई भारी बारिश से तीसरे स्लैब पुलिया के पास सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। इससे यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित हो गया है। तीसरे स्लैब पुलिया की नींव, अधिरचना, स्लैब और पहुंच मार्ग का कार्य अभी बाकी है। एसडीएम शशांक गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से देने को कहा है। उन्होंने विभाग को सड़क बंद होने की सूचना देने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित हिस्से पर उचित बैरिकेडिंग करने के आदेश भी दिए गए हैं। देहा पुलिस को बैरिकेडिंग वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात करने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए सैंज-देहा-चौपाल वाया घोरना मुख्य मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है। आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और अग्निशमन के लिए भी सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस सड़क के बंद होने से बहलोग, बड़ाऊं, बखरेया, कजाऊ, नरैन, खरौड़ी और चंबल सहित आसपास के हजारों लोग प्रभावित होंगे। स्थानीय लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगभग 10 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्धारित अवधि में कार्य सुरक्षित और शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सड़क बंद रहने की अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें। लोगों को निर्माण स्थल पर लगाए गए बैरिकेड और चेतावनी संकेतों का पालन करना चाहिए। सड़क की स्थिति और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के बाद ही मार्ग खोलने या बंद रखने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed