फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road blocke due to landslide in vaji bavdi near broo rampur

वजीर बावड़ी में फिर दरकी पहाड़ी, यातायात ठप

Tue, 14 Sep 2021 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
road blocke due to landslide in vaji bavdi near broo rampur
वजीर बावडी के पास भूस्खलन से बाधित हुआ मार्ग - फोटो : RAMPUR-HP
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। रामपुर और आनी उपमंडल में बरसात के मौसम में के बीच पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार दोपहर के बाद निरमंड विकास खंड की 32 पंचायतों को जोड़ने वाले वजीर बावड़ी-निरमंड मार्ग पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से मार्ग पर यातायात ठप हो गया है। मंगलवार को भी पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मार्ग बहाली का कार्य शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को वाया बायल होकर करीब 12 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौर हो कि वजीर बावड़ी के पास सोमवार दोपहर बाद मार्ग पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। इससे निरमंड खंड की 32 पंचायतों के हजारों लोगों को रामपुर पहुंचने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों को मजबूरी में 12 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। भूस्खलन वाले स्थान में पहले भी कई बार भूस्खलन होने से हादसे हो चुके हैं। इसमें करीब आधा दर्जन लोगों को जान से हाथ गंवाना पड़ा है। अब एक बार फिर से यहां भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मार्ग बहाल करने के लिए मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने दोनों ओर से मशीनें तैनात कर दी हैं। मगर भूस्खलन का सिलसिला नहीं थमने से मार्ग बहाल करने के कार्य को रोकना पड़ा। अब बुधवार से मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया जाएगा। पहाड़ी कच्ची होने के कारण यहां भूस्खलन का अधिक खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ उदय कौशल ने बताया कि मार्ग बहाल करने के लिए मंगलवार को दो मशीनें तैनात कर दी गई हैं। मगर बार-बार भूस्खलन होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। बुधवार सुबह से मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया जाएगा।

इनसेट
परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि वजीर बावड़ी में मार्ग बंद होने के कारण निगम की बसों को वाया दत्तनगर होकर निरमंड भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed