फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road block

तीन दिन बाद एनएच पांच पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

Mon, 20 Jan 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
road block
नारकंडा में एनएच बहाल होने के बाद हजारों यात्रियों ने ली राहत की सांस - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर/सांगला। शिमला और किन्नौर जिले में भारी बर्फबारी से प्रभावित जनजीवन अभी तक सामान्य नहीं हो पाया है। हजारों लोग अभी भी दुश्वारियां झेल रहे हैं। सोमवार को तीन दिन से बाधित नेशनल हाईवे पांच नारकंडा के पास वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया। हालांकि किन्नौर और रामपुर के अधिकांश रूट अभी भी प्रभावित हैं। किन्नौर जिले में एक ग्रामीण रूट को छोड़ कर शेष सभी रूट ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

सोमवार को तीन दिन बाद नेशनल हाईवे पांच नारकंडा यातायात के लिए बहाल हो गया। परिवहन निगम प्रबंधन की बसें अब नारकंडा से शिमला की ओर जा रही हैं। रामपुर उपमंडल के 25 रूट यातायात के लिए प्रभावित हैं, जिनमें बर्फबारी और फिसलन के चलते निगम की बसों को सुरक्षित स्थानों तक ही भेजा जा रहा है। वहीं किन्नौर जिले में दो सप्ताह बाद भी करीब 53 रूट वाहनों की आवाजाही के लिए ठप पड़े हैं। जिले की छितकुल और कुन्नोचारंग पंचायत में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। क्षेत्र के छह ट्रांसफार्मर अभी भी दुरुस्त नहीं हो पाए हैं, जिस कारण हजारों ग्रामीण बिना बिजली परेशानियां झेलने के लिए मजबूर हैं। भारत तिब्बत सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवान भी विद्युत आपूर्ति के बगैर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भाग चंद के अनुसार सोमवार से नारकंडा में एनएच बहाल होने के बाद निगम की बसों को शिमला भेजा जा रहा है। उपमंडल के 25 रूटों पर सुरक्षित स्थानों तक बसें भेजी जा रही हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अशोक नेगी और राहुल सूद के अनुसार बाधित मार्गों को बहाल करने के लिए 18 मशीनें और करीब 300 मजदूर तैनात किए गए हैं। फिसलन और बर्फबारी के चलते मार्गों को बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के अधिशासी अभियंता टाशी नेगी के अनुसार मौजूदा समय में जिले में छह ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। बोर्ड कर्मी ट्रांसफार्मरों को दुरूस्त करने में जुटे हैं, जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

भावानगर के नजदीक  लूतूक्सा में तीन घंटे के बाद बहाल हुआ एनएच-5

भावानगर के नजदीक लूतूक्सा में तीन घंटे के बाद बहाल हुआ एनएच-5- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed