फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road block due to rain

स्पीलों के पास भूस्खलन, एनएच पर थमे वाहनों के पहिये

Tue, 01 Oct 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
road block due to rain
स्पीलो के पास देर रात से बंद एनएच-5 - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में सोमवार देर रात को स्पीलो के पास एनएच-5 एक बार फिर से बाधित होने से ग्रामीणों की समस्याएं फिर बढ़ गई हैं। इससे जिले के हजारों ग्रामीणों सहित देश विदेश से किन्नौर पहुंचने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। एनएच-5 स्पीलो के पास बंद होने से दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लगी हुई हैं। इन दिनों जिले में सेब सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में एनएच-5 बार-बार बाधित होने से लोगों को परेशानी हो सकती है। किन्नौर जिले के स्पीलों के नजदीक सोमवार देर रात पहाड़ी से चट्टानों के खिसकने का सिलसिला शुरू हो गया। भूस्खलन होने के कारण करीब 80 मीटर एनएच क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते जिला मुख्यालय से पूह और काजा की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण सीमा सड़क संगठन की मुश्किलें भी बढ़ती ही जा रही हैं। सीमा सड़क संगठन ने बाधित एनएच को बहाल करने के लिए चार मशीनें और कई मजदूर तैनात किए हैं।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने बताया कि स्पीलों के पास बाधित एनएच-5 को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मार्ग बहाल करने के लिए मशीनें और मजदूर तैनात किए गए हैं। पहाड़ी से बार-बार चट्टानें गिरने से अवरुद्ध मार्ग को खोलने में समय लग रहा है। मंगलवार देर शाम तक बाधित मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम रिकांगपिओ आरएम सुजान सिंह नेगी के अनुसार एनएच बाधित होने से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह काजा की ओर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। एनएच बहाल होते ही व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी। वहीं कार्यवाहक उपायुक्त किन्नौर अश्वनी कुमार ने बताया कि कि अवरुद्ध मार्ग पर किसी तरह परेशानी न हो इसके लिए मूरंग तहसील से नायब तहसीलदार को कानून व्यवस्था देखने के लिए आदेश कर दिया है। वहीं पुलिस भी मौके पर तैनात है जिससे किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed