{"_id":"6999b985a920b0f0b20c56c2","slug":"riya-and-shubham-became-the-best-athletes-in-theog-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-154682-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज में रिया और शुभम बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग कॉलेज में रिया और शुभम बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
विज्ञापन
कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग के प्रांगण में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. चंद्रभान मेहता और एपीजी विश्विद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. रामलाल शर्मा रहे। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसके अतिरिक्त ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो और शॉटपुट थ्रो एथलेटिक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। लड़कियों में रिया और लड़कों में शुभम सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुने गए।100 मीटर दौड़ में रिया प्रथम रहीं। प्रियंका दूसरे और नैंसी तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम रहे। आशीष दूसरे और अनिकेत तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में लड़कियों में रिया पहले, नैंसी दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर की दौड़ में लड़कों में अरुण पहले, साहिल दूसरे और आशीष तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर की लंबी दौड़ में प्रियंका चंदेल प्रथम, दिव्या द्वितीय और शालिनी तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की 400 मीटर की दौड़ में साहिल पहले, अरुण दूसरे और अंशुल तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर की लंबी दौड़ में रिया चौहान ने पहला स्थान, शालिनी वर्मा ने दूसरा स्थान और ईशा ने तीसरा स्थान लिया। लड़कों में पहले स्थान पर अर्पित ने बाजी मारी। दूसरा अरुण और तीसरा स्थान अंशुल ने लिया। लंबी कूद में लड़कियों में ईशा पहले, नैंसी दूसरे और रिया तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में पहले स्थान पर शुभम, दूसरे तुषार और तीसरे स्थान पर पियूष रहे। ऊंची कूद में लड़कियों में पहले स्थान पर प्रियंका, दूसरे स्थान प्रियंका और तीसरे स्थान पर निर्जला रहीं। लड़कों में सुमित ने पहल, तुषार ने दूसरा और विक्रांत ने तीसरा स्थान प्रापत् किया। शॉट पुट में लड़कियों में रिया चौहान प्रथम, पायल द्वितीय और संजना तीसरे स्थान पर रहीं। शॉट पुट लड़कों में शुभम पहले स्थान पर आशीष दूसरे और शौर्य तीसरी स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में पायल पहले, संजना दूसरे और सानिया तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में शुभम पहले, तुषार दूसरे और अनिकेत तीसरे स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में पहला स्थान रिया, दूसरा मनीषा स्थान और पायल ने तीसरा स्थान लिया। लड़कों में शुभम ने पहला आशीष ने दूसरा और तुषार तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।