फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Riot fell on the house in Rampur

Rampur Bushahar News: मकान पर गिरा डंगा, कमरे की दीवारें तोड़ अंदर घुसा मलबा

Sat, 27 May 2023 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 27 May 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Riot fell on the house in Rampur
कल्याणपुर में डंगे की चपेट में आए मकान की दिवार में पड़ी दरारें।
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर एक कल्याणपुर में शनिवार सुबह एक चार मंजिला मकान पर डंगा गिर गया। घटना में चार मंजिला मकान के एक कमरे की दीवार गिर गई और डंगे का मलबा अंदर घुस आया। अन्य कमरों में भी मोटी-मोटी दरारें आ गई हैं। घटना के वक्त घर में करीब 12 किराएदार मौजूद थे, जिन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

रिसाव के कारण वार्ड के अन्य मकानों को भी खतरा बना हुआ है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे नगर परिषद के कल्याणपुर वार्ड में अचानक चार मंजिला रिहायशी मकान के साथ लगते निर्माणाधीन मकान का डंगा आ गिरा। कंकरीट से बना डंगा रिहायशी मकान की तीसरी मंजिल की दीवार को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा।
विज्ञापन

इसके चलते पूरे मकान में बड़ी बड़ी दरारें आ गई। भवन की नींव तक हिल गई। भवन में रह रहे करीब एक दर्जन किराएदार डंगा गिरने से हुए जोरदार धमाके से डर गए और मौके से जान बचाकर भागे। भवन की तीसरी और चौथी मंजिल में मकान मालिक जेसी नेगी रह रहे हैं, जो घटना के वक्त घर पर नहीं थे। घटना के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वार्ड में कई स्थानों पर लीकेज की समस्या वर्षों से बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने सीवरेज लाइन की लीकेज और कई घरों में सेप्टिक टैंक निर्माण को डंगा गिरने का प्रमुख कारण बताया है। शनिवार सुबह हुई इस घटना के बाद साथ लगते मकानों में रह रहे लोगों को डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग और नगर परिषद को भी बताया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आए दिन विभिन्न मकानों के साथ या फिर दीवारों में सीलन साफ देखी जा सकती है।
ग्रामीणों सोनू महाजन, पूनम चौहान, बीआर टेक्टा, अनिता शर्मा, पुरुषोत्तम भैक, श्याम लाल आदि ने स्थानीय प्रशासन, जल शक्ति विभाग और नगर परिषद से उचित कार्रवाई अमल में लाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह बोज्ञाटो ने बताया कि जेई को मौके पर भेजा गया है। यदि सीवरेज से रिसाव होने की समस्या हो तो उसे जल शक्ति विभाग ही दुरुस्त कर पाएगा।
....................

डंगा गिरने से विभाग की पेयजल लाइन टूट गई थी। इसे जोड़ने के लिए विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है। सीवरेज लीकेज को लेकर उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसा है तो मौके पर जांच की जाएगी।

-बीरबल मोदी, एसडीओ जलशक्ति विभाग रामपुर

कल्याणपुर में डंगे की चपेट में आए मकान की दिवार में पड़ी दरारें।

कल्याणपुर में डंगे की चपेट में आए मकान की दिवार में पड़ी दरारें।

कल्याणपुर में डंगे की चपेट में आए मकान की दिवार में पड़ी दरारें।

कल्याणपुर में डंगे की चपेट में आए मकान की दिवार में पड़ी दरारें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed