{"_id":"685e8df7d06d0c09e7069d9f","slug":"review-meeting-of-various-development-works-going-on-under-the-15th-finance-commission-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-138129-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंचायतों में विकास को मिले 10 करोड़, खर्च हुए 1.50 लाख, लंबित राशि को कार्यों में लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंचायतों में विकास को मिले 10 करोड़, खर्च हुए 1.50 लाख, लंबित राशि को कार्यों में लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
पंचायत समिति हाल रामपुर में जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक म
रामपुर विकास खंड में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ की मिली राशि
15वे वित्तायोग के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
इस वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह में एक करोड़ पचास लाख रुपये हुए खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड की 37 पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 15वें वित्तायोग के तहत 10 करोड़ की राशि मिली है। इसमें से इस वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह में केवल एक करोड़ पचास लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। जिला परिषद अध्यक्ष ने लंबित राशि को समय पर उपयोग करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। शुक्रवार को पंचायत समिति हाॅल रामपुर में जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में विकास खंड रामपुर की 37 पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। बैठक में महिला मंड भवन, युवक मंडल भवन, वर्षा शालिका, वाटर टैंक, आंगनबाड़ी केंद्र, शौचालय, सामूहिक भवन, पेयजल लाइन, पानी निकासी, रिटेनिंग वॉल (दीवार), बावड़ी, रास्ते और कूहल के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और 15 दिनों में इन कार्यों की नई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।
अध्यक्ष ने सभी प्रधानों, सचिवों और तकनीकी सहायकों से कहा कि यदि कोई गलत सूचना भेजता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में भाग नहीं लेने वाले प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायकों से कारण पूछा जाएगा और अगली बैठक में सभी को भाग लेना अनिवार्य किया जाएगा। अध्यक्ष ने उन पंचायतों की सराहना की, जिन्होंने अपने क्षेत्र में अच्छा विकास कार्य किया है। उन्होंने अन्य पंचायतों को भी विकास कार्य में गति लाने के लिए कहा, ताकी 15वें वित्तायोग से प्राप्त राशि का समय पर उपयोग हो और विकास कार्यों को गति मिल सके। पंचायत के जनप्रतिनिधियों से कहा कि उनका कार्यकाल पूरा होने को चार महीने शेष रह गए हैं और पंचायत में कई कार्य अभी तक पूरे नहीं हुए हैं, जोकि खेद का विषय है। समीक्षा बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी रामपुर राजेंद्र नेगी ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि अभी तक रचोली पंचायत विकास की राशि के उपयोग के प्रतिशत में पहले स्थान पर है। इसके लिए पंचायत रचोली के प्रधान और उनके सहयोगी बधाई के पात्र हैं। बैठक में जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी, बिमला शर्मा और विभिन्न पंचायतों के प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम सेवक मौजूद रहे।