फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Revenue Minister Jagat Singh Negi heard the problems in Pangi Panchayat

सामुदायिक भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जल्द सुधारें हालत : जगत सिंह

Thu, 30 Jan 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Revenue Minister Jagat Singh Negi heard the problems in Pangi Panchayat
भोक्टू फॉर्म में उगाए जा रहे सेब की पौधों का जायजा लेते मंत्री जगत सिंह नेगी
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पांगी पंचायत में सुनीं समस्याएं
विज्ञापन


पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का मंत्री ने किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर प्रवास के दौरान वीरवार को पांगी पंचायत का दौरा किया। मंत्री ने विभिन्न निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और चरणबद्ध तरीके से समाधान करने का आश्वासन दिया।पांगी पंचायत पहुंचकर मंत्री जगत सिंह नेगी ने भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए सामुदायिक भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इन्हें शीघ्र दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने भोक्टू फार्म में उगाए जा रहे सेब की विभिन्न किस्मों के पौधों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने पांगी पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय जिलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत जनजातीय जिलों के निर्धन एवं भूमिहीन लोगों को उनकी अपनी जमीन उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। ऐसे सभी पात्र लाभार्थी जिनके पास अपनी भूमि नहीं हैं, वे वन अधिकार अधिनियम के तहत अपना आवेदन वन अधिकार समिति के माध्यम से करें और इस अधिनियम का लाभ उठाएं। मंत्री ने विश्वकर्मा महिला मंडल पांगी को किन्नौर जिला की पारंपरिक वेशभूषा प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, पांगी पंचायत प्रधान कलजंग नेगी, एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता, तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल, डीएसपी नवीन जालटा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश सेन, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। - संवाद

भोक्टू फॉर्म में उगाए जा रहे सेब की पौधों का जायजा लेते मंत्री जगत सिंह नेगी

भोक्टू फॉर्म में उगाए जा रहे सेब की पौधों का जायजा लेते मंत्री जगत सिंह नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed