{"_id":"6692763673ef58586409a4b8","slug":"revenue-horticulture-and-tribal-development-minister-jagat-singh-negi-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118715-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मंत्री जगत सिंह नेगी ने भावानगर में सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मंत्री जगत सिंह नेगी ने भावानगर में सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन
चौरा के पास राजस्व,बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का स्वागत करते स्थानीय लोग
अधिकारियों को लंबित कार्यों को गति देने के दिए निर्देश, राजस्व मंत्री नौ दिन रहेंगे किन्नौर प्रवास पर
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने नौ दिवसीय किन्नौर दौरे के दौरान शनिवार को भावानगर और चौरा में लोगों की समस्याओं को सुुनीं और उन्हें प्रदेश सरकार के माध्यम से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर किन्नौर पहुंचने पर चौरा गेट के पास ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद भावानगर में उन्होंने विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना और विभागों के अधिकारियों को विकास कार्य जल्द पूरा करने के निर्देया दिए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
राजस्व मंत्री का 14 जुलाई को ठहराव कल्पा में रहेगा। 15 जुलाई को रिकांगपिओ में सुबह 11 बजे जल शक्ति विभाग के पूह मंडल के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 16 जुलाई को रिकांगपिओ में सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग के कल्पा मंडल के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और 17 जुलाई को कल्पा में ठहराव करेंगे।
19 को विकासात्मक कार्यों का करेंगे निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री 18 जुलाई को सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 19 जुलाई को वह रिकांगपिओ में चल रहे विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा 20 और 21 जुलाई को कैबिनेट मंत्री कल्पा में ठहराव करेंगे। 22 जुलाई को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी कटगांव में आयोजित की जा रही अंडर-14 छात्र और छात्राओं के खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे।