{"_id":"693eb986e3163ecc150df6ea","slug":"revenue-department-will-soon-get-a-new-building-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-150089-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राजस्व विभाग को जल्द मिलेगा नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राजस्व विभाग को जल्द मिलेगा नया भवन
विज्ञापन
नित्थर में जल्द बनकर तैयार राजस्व भवन। संवाद
नित्थर में काम जोरों पर, कानूनगो कार्यालय का भी हो रहा निर्माण
करीब 12 लाख के बजट से हो रहा भवन का निर्माण कार्य
दो मंजिला भवन में ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर में जल्द ही राजस्व विभाग को नया भवन मिलेगा। भवन का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है और जल्द ही ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। करीब 12 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण हो रहा है। जिला कुल्लू में कई खंडों में पटवारखाने बनवाने के लिए बजट आवंटित हुआ था। कई जगह पटवारखाने बनकर तैयार भी हो गए हैं। इसी कड़ी में नित्थर में भी पटवारखाने का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसमें पटवारी का कार्यालय और आवास भी है। भवन की दूसरी मंजिल पर कानूनगो का कार्यालय और आवास का कार्य भी प्रगति पर है। करीब 12 लाख रुपये की राशि से भवन निर्माण कार्य हो रहा है। जहां यह भवन बन रहा है, वहां पहले पुराना भवन था। इसे गिराकर नया भवन बनाया जा रहा है। वर्तमान में पटवार घर निजी भवन में चल रहा है। जल्द ही ग्रामीणों को नया पटवार घर और कानूनगो कार्यालय की सौगात मिलेगी। उधर, निरमंड के एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही ग्रामीणों को समर्पित किया जाएगा।