फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Retaining wall on the road to Nerva College damaged for a year

Rampur Bushahar News: नेरवा कॉलेज रास्ते का डंगा एक साल से क्षतिग्रस्त

Tue, 22 Sep 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा-पांवटा साहिब मुख्य सड़क से राजकीय महाविद्यालय नेरवा को जाने वाले रास्ते पर एक साल से डंगा क्षतिग्रस्त है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी पर स्थानीय लोगों में रोष है। यह रास्ता सैकड़ों विद्यार्थियों और ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है। इस रास्ते से प्रतिदिन राजकीय महाविद्यालय नेरवा के विद्यार्थी और कर्मचारी गुजरते हैं। देईया पंचायत के गांवों के लोग भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। नेरवा कॉलेज से आगे का हिस्सा एंबुलेंस मार्ग भी है। पिछले साल बरसात में डंगा गिरने के बाद विभाग ने केवल पत्थर रखे, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं की। अब टूटे हिस्से में खरपतवार उग आई है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। अनजान वाहन चालकों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से खतरनाक है। स्थानीय निवासियों भगत राम ठाकुर, रमेश झोलटा, सीता राम राठौर, मोती राम, संतोष ठाकुर, ओम प्रकाश झोलटा और सोनू शर्मा ने लोक निर्माण विभाग से डंगे का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करवाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग नेरवा उपमंडल के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए वर्तमान में बजट उपलब्ध नहीं है। बजट उपलब्ध होते ही मार्ग की आवश्यक मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article