{"_id":"61868ea331ac6008741fb486","slug":"retain-wall-slide-from-two-month-people-face-problem-rampur-hp-news-sml3894024103","type":"story","status":"publish","title_hn":"लढागी में दो माह से ढहा डंगा, यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लढागी में दो माह से ढहा डंगा, यातायात ठप
विज्ञापन
लढागी में बीते दो माह से ढहा डंगा
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल की लफाली पंचायत के लढागी में गुगरा- जाओं-लढागी-तराला सड़क पर लढागी के पास डंगा गिरने से यातायात ठप पड़ा है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में क्षेत्र के लोगों को चार किलोमीटर पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। बावजूद इसके लोनिवि इस संबंध में कोई कदम नहीं उठा रहा है। इस कारण ग्रामीणों में लोनिवि की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब दो माह से लढागी के पास सड़क का डंगा गिरने से बड़े वाहनों की आवाजाही थम गई है। इस कारण लफाली, बुच्छैर, लढागी, तराला और बनास सहित अन्य गांवाें के ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए चार किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है।
इसके अतिरिक्त लोगों को टैक्सियों का भारी भरकम किराया अदाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। क्षेत्र के निवासी उत्तम, देसराज, नोया राम, तोया राम, डाबे राम, नारायण, दिनेश और जय सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि दो माह से सड़क का डंगा गिरने के कारण बसें भी रखाईधार तक ही आ रही हैं। इससे गैस सिलिंडर की गाड़ी भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में यहां से आगे लोगों को सिलिंडर पीठ पर ढोकर लाना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि दिव्यांगों को पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचने में सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग को इस बारे में कई बार सूचित किया गया है, लेकिन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
ग्रामीण देसराज का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के बारे में 1100 पर भी फोन किया था, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को चेताया कि अगर जल्द सड़क का डंगा नहीं लगाया गया तो आनी में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ चक्का जाम किया जाएगा।
एसडीओ लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन दलाश संजय शर्मा ने कहा कि ठेकेदार को जल्द डंगा लगाने के निर्देश दिए गए हैं।