{"_id":"6af5a857676193889d0a2689","slug":"residents-of-the-dalash-area-outraged-over-changes-to-bus-routes-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-174719-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बस रूट में बदलाव पर भड़के दलाश क्षेत्र के लोग, सड़कों पर उतरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बस रूट में बदलाव पर भड़के दलाश क्षेत्र के लोग, सड़कों पर उतरने की चेतावनी
विज्ञापन
रामपुर-दलाश-नित्थर बस को मोईन गांव भेजने से बढ़ी परेशानी, रात को घर पहुंच रहे विद्यार्थी और ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। रामपुर-दलाश-नित्थर बस रूट में बदलाव करने पर दलाश क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष है। रामपुर से दोपहर 2:00 बजे चलने वाली इस बस को मोईन गांव भेजे जाने से करीब सात पंचायतों के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने परिवहन निगम रामपुर को चेतावनी दी है कि यदि बस को पुराने रूट पर बहाल नहीं किया गया, तो क्षेत्र के लोग विरोध में सड़कों पर उतरेंगे। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 90 किलोमीटर लंबे रामपुर-दलाश-नित्थर रूट पर चलने वाली इस बस से बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। मोईन गांव तक बस भेजने के कारण बस अपने गंतव्य तक देर शाम को पहुंच रही है। इसका सबसे अधिक असर दलाश से घर लौटने वाले स्कूली और आईटीआई के विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। विद्यार्थियों को रात को घर पहुंचना पड़ रहा है, जिससे अभिभावक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के हमले की आशंका जताते हुए किसी अनहोनी की स्थिति में परिवहन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। दलाश पंचायत प्रधान आशा वर्मा, डिंगीधार पंचायत प्रधान सपना, ब्यूंगल पंचायत प्रधान हरदयाल, बीडीसी सदस्य देवराज चौहान, मेहर चंद, सुभाष, एनडी ठाकुर और जिया लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से बस को पहले की तरह पुराने रूट पर चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रूट पहले ही काफी लंबा है और मोईन तक बस भेजने से यात्रियों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बसों की कमी के कारण कुछ रूटों पर समस्या आई है। रामपुर-दलाश-नित्थर बस को कुछ समय के लिए मोईन गांव भेजा गया है। नई बसें उपलब्ध होते ही इस सेवा को दोबारा पुराने रूट पर चलाया जाएगा।
- स्वरूप चंद, प्रभारी, बस अड्डा रामपुर