फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rescue

सतलुज में लापता जवानों का चार दिन बाद भी सुराग नहीं

Fri, 28 Aug 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले की श्रीमति ढांक के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर गिरी जिप्सी से सतलुज नदी में लापता दोनों जवानों का चार दिन बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। हालांकि, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, पुलिस प्रशासन की पूह और स्पीलो से टीमें लगातार सुबह आठ से शाम करीब सात बजे तक सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं, लेकिन सतलुज के तेज बहाव में अधिक सिल्ट होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने शुक्रवार को पूह स्थित श्रीमति ढांक के पास घटना स्थल पर पहुंचकर सर्च करने वाली जगह का निरीक्षण भी किया। वहीं, इस दौरान पूह थाने से सर्च करने में जुटी टीम में मुख्य आरक्षी अमृतपाल, मानक सहायक उपनिरीक्षक इंद्रभगत, ट्रैफिक यूनिट स्पीलो के प्रभारी मुख्य आरक्षी धमेंद्र सिंह की अगुवाई में सर्च ऑपरेशन में कार्यरत होमगार्ड के जवान लगातार लापता जवानों को ढूंढने में जुटे हैं, लेकिन फिलहाल अब तक न तो भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और न ही पुलिस प्रशासन को लापता दोनों जवानों को तलाशने में सफलता हाथ लगी है। नदी का जलस्तर अधिक होने और अधिक सिल्ट की वजह से उन्हें ढूंढने में दिक्कत हो रही है। साथ ही साथ सीमा सड़क संगठन के पोवारी से लेकर पूह के बीच राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर तैनात जवान भी लगातार सर्च करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

एसपी एसआर राणा ने कहा कि सीमा सड़क संगठन सहित जिले के सभी थाना, चौकियों, बैरियरों, चेक पोस्टों और सभी पावर प्रोजेक्ट प्रबंधनों को भी सूचित कर दिया गया है कि वे भी लापता जवानों को ढूंढने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed