फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rescue opretion started in toans river near nrewa

उफनदी टौंस नदी में मिली जीप, लापता लोगों का नहीं लगा सुराग

Tue, 17 Aug 2021 06:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
rescue opretion started in toans river near nrewa
टौंस नदी में लापता लोगों की तलाश करते डीएसपी और गोताखोर।
नेरवा (रोहडू़)। उफनती टौंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त जीप और उसमें सवार लापता दो लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान गोेताखोरों के साथ डीएसपी चौपाल राजकुमार अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में खुद गोता लगा रहे हैं। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त जीप की तलाश कर ली गई है। डीएसपी चौपाल की इस बहादुरी की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। उन्होंने जान की परवाह किए बगैर नदी में जीप को तलाश करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार रात सेब से लदी एक जीप गुम्मा के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर टौंस नदी में समा गई थी। इसमें तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद एक व्यक्ति का शव नदी किनारे रेत पर पड़ा मिला था जबकि दो अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है। लापता लोगों की तलाश के लिए पिंजौर से आया 12 सदस्यीय दल और चौपाल का प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। मगर अभी दोनों लापता लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने बताया कि हादसे में लापता दो लोगों की तलाश के लिए हरियाणा के पिंजौर से एनडीआरएफ की 12 सदस्यीय टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन

टीम ने सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर सबसे पहले शाम चार बजे से साढ़े सात बजे तक टौंस नदी की गहराई नापते हुए पानी के बीच सर्च ऑपरेशन जारी रखा। मगर सोमवार को टीम को कोई विशेष सफलता हाथ नहीं लग पाई। अभियान को मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे फिर शुरू किया गया और टीम ने दुर्घटनास्थल की पहाड़ी और झाड़ियों को छाना। इस दौरान टौंस नदी की गहराई में फंसी दुर्घटनाग्रस्त जीप को ढूंढ लिया गया है, जिसे निकालने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता लोगों के गाड़ी के अंदर फंसे होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। लिहाजा रेस्क्यू टीम सावधानी से हर कदम फूंक-फूंक कर उठाते हुए अभियान को अंजाम दे रही है। टौंस नदी के किनारे रहने वाले लोगों से संपर्क साधकर लापता लोगों की तलाश का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात की वजह से टौंस नदी का जल स्तर काफी बढ़ा है। इस कारण अभियान को चलाने में कठिनाइयां आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed