फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Religious program, Rampur Bushahr, committee meeting

Rampur Bushahar News: डंसा में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

Sun, 05 May 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी ने बनाई रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा(रामपुर बुशहर)। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर दस मई को प्राचीन काल में दमयापुरी के नाम से प्रख्यात परशुराम मंदिर प्रांगण डंसा में भव्य कार्यक्रम होगा। रविवार को सराय हाल में विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित कर रूपरेखा तैयार की गई। पिछले वर्ष नोग घोड़ी की चार ठहरी देव समिति ने निर्णय लिया था कि धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए चारों ठहरियों में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा ताकि नोग घोड़ी की एकता बनी रहे।
चार जगह डाला था पड़ाव
त्रेतायुग में भगवान परशुराम ने शमयापुरी शनेरी, दमयापुरी डंसा, लम्यापुरी लालसा और शमयापुरी शिंगला में पड़ाव डाला था। देव समिति ने इन चारों ठहरियों के मंदिरों में परशुराम का जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया। चार ठहरी देव समिती के प्रधान बहादुर लाल शर्मा ने बताया कि पिछले साल ज्येष्ठ ठहरी शनेरी में परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया था। इस बार डंसा, अगले साल लालसा और आखिर में शिंगला मंदिर में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ये कार्यक्रम होंगे आयेाजित
कार्यक्रम की शुरुआत मंडप स्थापना सुबह सात बजे, परशुराम की झांकी और देवताओं का नौ बजे मेजबान देवता साहिब दमुख की ओर से धार्मिक परंपरा के अनुसार ढोल नगाडों की थाप से किया जाएगा। दस बजे कथा परशुराम जी, हवन पूर्णाहुति दोपहर एक बजे के बाद भजन ब्रह्म भक्ति श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगेगा। डेढ़ बजे महिला मंडल की महिलाएं पहाड़ी परिधान में नाटी भी डालेंगी। शाम छह बजे देवताओं की विवाई के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। इस अनुष्ठान में मेजबान देवता दमुख सहित जाहरूनाग शनेरी, दोगणू देवता लालसा सहित योगेश्वर देवता शिंगला शोभा बढ़ाएंगे और हजारों लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुख्ता इंतजाम किए
परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी, उप प्रधान गौरीदत्त नेगी, कोषाध्यक्ष दुर्गादत्त शर्मा, महासचिव जीएल डमालू, कार्यकारिणी सदस्य केदार ठाकुर, बीरबल नेगी, सुरंजन ठाकुर, वीरेंद्र नेगी ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचने वाले श्रद्धाुलुओं को किसी प्रकार की दिक्कतें पेश न आए इसके पुख्ता इंतजाम मंदिर समिति ने किए हैं।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed