Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Relief materials distributed in Pawani village

Rampur Bushahar News: पवाणी गांव में बांटी राहत सामग्री

Sun, 29 Nov 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Relief materials distributed in Pawani village
अग्निकांड पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आई संजीवनी सहारा समिति, पवाणी गांव में बांटी राहत सामग्
रोहड़ू।
विज्ञापन

उत्तराखंड के मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू आगे आई है। समिति ने गांव पहुंचकर अग्निकांड पीड़ित परिवारों को गर्म कपड़ों, जूतों और अन्य आवश्यक वस्तुओं सहित राहत सामग्री वितरित की। समिति ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। समिति की ओर से पीड़ित परिवारों को 120 गर्म जैकेट, 200 जोड़ी जुराबें, 100 जोड़ी जूते, 50 महिला जैकेट, 100 पुरुष जैकेट, 100 मफलर, 100 टोपियां, 200 ढाठू, 100 सदरियां तथा छोटे बच्चों और बड़ों के लिए कपड़े सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस राहत अभियान में कई समाजसेवियों और सहयोगकर्ताओं ने भी आर्थिक एवं अन्य सहायता प्रदान की। रोहड़ू के बाबूराम शर्मा ने आठ हजार रुपये, खुशाल नेगी ने पांच हजार रुपये, यशवंत शर्मा ने दो हजार रुपये और जसवंत सीटू ने दो हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। वहीं, रजनीश ठाकुर ने राहत सामग्री पहुंचाने के लिए आने-जाने हेतु पिकअप वाहन निशुल्क उपलब्ध करवाया। मोरी विकासखंड के जखोलकोट गांव के जिला पंचायत सदस्य भगत रावत ने भी समिति को सहयोग दिया। समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि पवाणी गांव में सिलिंडर फटने से आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई परिवारों के घर और संपत्ति जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का मानवीय दायित्व है। समिति ने अपनी ओर से हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने राहत अभियान में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान, उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, मुख्य सलाहकार राजेश चौहान, सचिव संजू डंडा, अजीत कायथ, जसवंत सीटू, प्रीतम राठौर और रोहित अंचलेटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed