फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Relief material distributed to 32 affected families in Samaj

Rampur Bushahar News: समेज में 32 प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री

Mon, 05 Aug 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है भाजपा : कौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भाजपा ने सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र समेज में 32 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। भाजपा आपदा की इस घड़ी में हर कदम पर बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रभावित परिवारों का दु:ख दर्द बांटने का प्रयास कर रही है।


भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि पार्टी ने भारी जल त्रासदी से प्रभावित क्षेत्र समेज में करीब 32 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मदद के तौर पर राहत सामग्री और एक महीने का राशन का सामान वितरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा ने लोगों को गहरे जख्म दिए हैं। लोगों का सब कुछ छीन लिया है। कहा कि प्रभावित परिवारों का दु:ख दर्द कम तो नहीं कर सकते, लेकिन कभी न भुला पाने वाले इस दु:ख दर्द को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद शीघ्र ही गानवी में भी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की जाएगी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और साथ ही सभी से इस विपदा की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एकजुट होकर मदद का हाथ बढ़ाने और अपना बहुमूल्य सहयोग देने की अपील भी की है।
विज्ञापन


इस मौके पर मंडल महामंत्री महेंद्र जैन, जीवन चौहान, यशपाल झाई, राममूर्ति चौहान, नवीन प्रकाश, ओपी महाजन और कैलाश कायथयान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed