फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Relief from waterlogging in Kotkhai; drain cleaning begins.Relief from waterlogging in Kotkhai; drain cleaning begins.

Rampur Bushahar News: कोटखाई में जलभराव से मिलेगी राहत, नालियों की सफाई शुरू

Sat, 18 Jul 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
चैंबरों की मरम्मत भी की जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। मानसून के मद्देनजर कोटखाई नगर पंचायत ने मुख्य बाजार में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य बरसात में जलभराव की समस्या से लोगों और व्यापारियों को राहत दिलाना है।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश चौहान, उपाध्यक्ष कल्पना नंदा तथा वार्ड सदस्य कविता चौहान, अमन घाल्टा और रिंकी कश्यप ने बताया कि मुख्य बाजार के कई चैंबर कई महीनों से बंद थे। इसके कारण बरसात के समय पानी की निकासी बाधित हो जाती थी। विशेष रूप से कोटखाई चौक में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती थी, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानसून को देखते हुए बंद चैंबरों की सफाई और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नालियों की भी सफाई कर उन्हें सुचारु बनाया जा रहा है, ताकि वर्षा का पानी बिना किसी रुकावट के निकल सके और बाजार में जलभराव की स्थिति न बने। नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि लोगों की सुविधा और बाजार की स्वच्छता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जल निकासी व्यवस्था के नियमित निरीक्षण किए जाएंगे तथा आवश्यकता के अनुसार मरम्मत और रखरखाव का कार्य लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed