{"_id":"6ac76f7f60fb3a32390c99fc","slug":"relief-for-chayal-panchayat-residents-regarding-gas-cylinder-supply-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171836-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चायल पंचायत के लोगों को गैस सिलिंडर की सप्लाई में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चायल पंचायत के लोगों को गैस सिलिंडर की सप्लाई में राहत
विज्ञापन
रिछुबनाया से दवाह तक नए स्पैन से सिलिंडरों की आवाजाही शुरू, सफल रहा ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
सड़क बंद होने से गैस सिलिंडर की सप्लाई को लेकर परेशानी झेल रहे निरमंड विकास खंड की चायल पंचायत के लोगों के लिए राहत की खबर है। रामपुर गैस एजेंसी ने रिछुबनाया स्पैन से दवाह स्पैन तक नए स्पैन के माध्यम से गैस सिलिंडरों की आवाजाही शुरू कर दी है। नए स्पैन से सिलिंडर पहुंचाने का ट्रायल भी सफल रहा है। क्षेत्र में भारी भूस्खलन के कारण सड़क बंद होने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। सबसे अधिक दिक्कत घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई को लेकर सामने आ रही थी। संपर्क सड़क बाधित होने के चलते गैस एजेंसी के लिए सिलिंडर गांव तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ था। ऐसे में गैस एजेंसी ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नए स्पैन से सिलिंडरों की आवाजाही शुरू की है। ट्रायल सफल रहने के बाद अब इस माध्यम से नियमित आपूर्ति की उम्मीद जगी है। इससे चायल पंचायत के लोगों को सड़क बंद होने के बावजूद घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने इस व्यवस्था को राहत भरा कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि गैस सिलिंडरों की आपूर्ति आगे भी सुचारु बनी रहेगी। सड़क बहाल होने तक वैकल्पिक व्यवस्था क्षेत्र के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।