{"_id":"682ddd71e37880b9e8020f42","slug":"relief-amount-of-about-48-crores-distributed-among-the-disaster-affected-people-of-sarpara-ganvi-and-jury-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-135467-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आपदा प्रभावितों को बांटीं 48 लाख की राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आपदा प्रभावितों को बांटीं 48 लाख की राहत राशि
विज्ञापन
समेज़ में बाढ प्रभावितों को सहायता राशि देते हिमाचल प्रदेश 7वें वितायोग अध्यक्ष नंद लाल। स्त्रो
सरपारा, गानवीं और ज्यूरी के आपदा प्रभावितों को बांटी करीब 48 करोड़ की राहत राशि
आपदा में घर गंवाने वाले 47 परिवारों को एक लाख, आंशिक क्षति पर तीन परिवाराें को 30-30 हजार रुपये दिए
समेज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नंद लाल ने प्रभावितों को बांटे राहत राशि के चेक
तीन लाख रुपये से होगा रास्ते का निर्माण, विधायक निधि से खर्च होगी राशि
31 जुलाई को बादल फटने से आई बाढ़ से बह गया था समेज कस्बा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर, ज्यूरी । श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों में बीते वर्ष 31 जुलाई को बादल फटने से आई बाढ़ के कारण शिमला और कुल्लू जिले में भारी तबाही मची थी। इस आपदा में उपमंडल रामपुर की सरपारा पंचायत का समेज कस्बा बह गया था। वहीं, गानवीं पंचायत में भी कई घर क्षतिग्रस्त हुए थे, जबकि कुछ घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे। बुधवार को सरपारा पंचायत के समेज गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने अपनी विधायक निधि से आपदा प्रभावित परिवारों को 48 लाख रुपये की राहत राशि बांटी। प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए गए। इसके अलावा बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए सरपारा पंचायत के रास्ते का तीन लाख रुपये से निर्माण किया जाएगा। बाढ़ प्रभावित सरपारा और गानवीं पंचायत के प्रभावित परिवारों को विधायक निधि के तहत राहत राशि जारी की गई है।
बताते चलें कि बीते वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण सरपारा पंचायत के 32 मकान और गांनवी पंचायत के 15 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। बाढ़ के कारण समेज कस्बे में मकानों का नामोनिशान मिट गया था। बाढ़ में घर गंवाने वाले प्रभावितों को विधायक निधि के तहत एक-एक लाख रुपये की राशि के चेक बांटे गए। इसके अलावा गानवीं पंचायत में बाढ़ से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों को दुरुस्त करने के लिए भी तीन परिवारों को 30-30 हजार रुपये की राशि दी गई। विधायक नंद लाल ने कहा कि समेज में प्राकृतिक आपदा से जो नुकसान हुआ है, सरकार उसकी भरपाई में जुटी हुई है। सरकार आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने समेज स्कूल के विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए तीन लाख रुपये से रास्ता निर्माण करने के लिए तीन लाख रुपये की राशि जारी की। इस मौके पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, बीडीओ रामपुर राजेंद्र नेगी, बीडीसी अध्यक्ष आशीष कायथ, बीडीसी सदस्य सरोजनी ठाकुर, पंचायत प्रधान सरपारा मोहन कपाटिया सहित पीडि़त परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
- संवाद