{"_id":"677686cd87b2c3e7ed0f0304","slug":"register-an-fir-on-the-scam-of-drinking-water-supply-through-tankers-ajay-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-127588-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकरों से पेयजल सप्लाई के घोटाले पर एफआईआर करवाएं दर्ज : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकरों से पेयजल सप्लाई के घोटाले पर एफआईआर करवाएं दर्ज : अजय
विज्ञापन
बोले- पानी वितरण के बिलों में स्कूटर और कारों के नंबर
10 दिन में प्रशासन शिकायत दर्ज करवाए
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पंचायतों में टैंकरों से पानी की सप्लाई में हुए घोटाले को लेकर प्रशासन एफआईआर दर्ज करवाए। यदि दस दिन में प्रशासन दोषियों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाता तो मैं खुद एफआईआर करवाउंगा। यह बात भाजपा नेता अजय श्याम ने कही।
उन्होंने कहा कि उपमंडल में हर वर्ष गर्मियों में पेयजल संकट होता है। पहली बार एक करोड़ से अधिक की राशि जिस प्रकार ठेकेदारों को दी गई है, वो एक बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है। उन्होंने पानी वितरण के बिलों में स्कूटर और कारों के नंबर दिए जाने और एक ही दिन में सैकड़ों किलोमीटर वाहन चलने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक ओर प्रदेश सरकार वास्तव में काम कर रहे ठेकेदारों के बिल नहीं चुका पा रही है, वहीं इस प्रकार के घोटाले वालों को तुरंत पैसा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोकेंद्र वर्मा के नेतृत्व में जलशक्ति, लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों में हो रहे कार्यों की देखरेख के लिए तीन सदस्यों की विजिलेंस कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी आरटीआई से कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण करेगी। कमेटी में अधिवक्ता राजेंद्र कश्यप और संजय वर्मा शामिल होंगे। इस अवसर पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष दुनीचंद, प्रदेश सदस्य राजेंद्र कश्यप सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। जांच के दिए आदेश: एसडीएम
विज्ञापन
इस बारे में मतियाना मंडल के अधिशासी अभियंता अशोक भोपल ने कहा कि एसडीएम द्वारा जांच के आदेश मिलने पर चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। पेयजल सप्लाई के लिए प्रयोग किए वाहनों के नंबर और उनका सत्यापन किया जाएगा।