फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Reckong Peo via Murang Kunnocharang bus service has been stalled for three years

Rampur Bushahar News: तीन साल से रिकांगपिओ वाया मूरंग कुन्नोचारंग बस सेवा ठप

Wed, 06 May 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ से सुबह 8:30 चलने वाली बस सुविधा से वंचित ग्रामीण
विज्ञापन

मूरंग तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए चार पंचायतों के ग्रामीण परेशान
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की मूरंग कुन्नोचारंग रूट पर चलने वाली बस सेवा तीन साल से ठप है। इस कारण चार पंचायतों के ग्रामीणों परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ग्रामीण बस सेवा के मुद्दे को लेकर मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से वाया मूरंग कुन्नोचारंग रूट पर बस को फिर से चलाने की मांग उठाई है। मूरंग तहसील मुख्यालय होने के कारण यहां लोगों का राजस्व संबंधी कार्यों, बैंक, पुलिस थाना, स्वास्थ्य सहित अन्य निजी कार्यों को लेकर आना-जाना लगा रहता है। लोगों को रिकांगपिओ से सुबह 8:30 बजे चलने वाली बस का बेहतर लाभ मिलता था, लेकिन तीन साल से इस रूट पर बस न चलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बस सेवा ठप होने से मूरंग तहसील के अंतर्गत आने वाली रारंग, आकपा, रिस्पा और रिब्बा चार पंचायत के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंचायत मूरंग के पूर्व प्रधान अनूप नेगी, अजेंद्र नेगी, महेंद्र नेगी, योगेंद्र नेगी, जगबीर नेगी, केश कुमार नेगी, मनोज नेगी, अशोक नेगी, सोमनाथ नेगी, दीपिका राठौर, राजीव राठौर और पृथ्वी पाल नेगी ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और पथ परिवहन निगम के अधिकारियों से शीघ्र बस को दोबारा से चलाने की मांग उठाई है, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके। पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी ने कहा कि कुन्नोचारंग गांव के ग्रामीणों ने हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के माध्यम से मांग कर बस के समय को बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article