{"_id":"6662f914e09a68a146036934","slug":"reckong-peo-electricity-problem-villagers-upset-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-117018-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ समेत पांच पंचायत में बिजली के अघोषित कटों से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ समेत पांच पंचायत में बिजली के अघोषित कटों से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
एक सप्ताह से दिन में बार-बार लग रहे कट, रोजमर्रा के कार्य हो रहे प्रभावित, बत्ती गुल होने से अस्पताल, बैंक और थाना सहित अन्य कार्यालयों में भी बढ़ीं मुशिकलें, क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और बोर्ड से बिजली व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर मुख्यालय सहित साथ लगती पांच पंचायतों में बिजली के अघोषित कट से हजारों लोग परेशान हैं। आलम यह है कि एक सप्ताह से दिन में चार से पांच बार लंबे-लंबे बिजली के कट लग रहे हैं। बार-बार बिजली जाने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। गौर हो कि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, साथ लगती पंचायत तेलंगी, शुदारंग, ख्वांगी, पोवारी, तांगलिंग और बांरग पंचायतों में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। करीब एक सप्ताह से अघोषित कटों से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं, बिजली व्यवस्था चरमराने से अस्पताल, बैंक और थाना सहित अन्य कार्यालयों में भी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा जिला महामंत्री चंद्र पॉल नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में सर्दियों के अलावा गर्मियों में भी अघोषित कट लग रहे हैं। करीब एक सप्ताह से दिन में चार से पांच बार कट लग रहे हैं। प्रधान ख्वांगी पंचायत सत्या देवी नेगी, प्रधान शुदारंग दलीप नेगी, उपप्रधान बारंग विक्रम नेगी, राजेश नेगी, पंकज नेगी, अनुराधा नेगी, कविता नेगी, शीतल नेगी, प्रमोद नेगी, राजकमल नेगी, अश्वनी नेगी और श्याम सुंदर नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है, ताकि क्षेत्र के लोगों को अघोषित कटों की मार से निजात मिल सके।
बिजली लाइनों में तकनीकी खराबी से आई दिक्कत
पोवारी के समीप बुधवार रात को बिजली लाइनों में तकनीकी खराबी आने के कारण कुछ दिक्कतें पेश आई होंगी। तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर दिया गया। अब बिजली की समस्या पेश नहीं आएगी। -टीसी नेगी, एक्सईएन, बिजली बोर्ड रिकांगपिओ