{"_id":"6310e9607246da24c41fb2ad","slug":"ravi-win-in-100-meter-race-in-jeury-rampur-hp-news-sml4202922146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में रवि अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में रवि अव्वल
विज्ञापन
सराहन में एसएसबी के कमांडेन्ट एथलेटिक्स के विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जिला स्तरीय छात्र अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबले खेले गए। इसमें सौ मीटर दौड़ में रवि कुमार ने पहला स्थान हासिल किया जबकि अंशुल दूसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में राजीव पहले और मोहन लाल डंसा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में अंशुल राज्टा ने पहला स्थान हासिल किया जबकि आकर्षित को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
पांच किलोमीटर लंबी दौड़ में चियोगके अनुज ठाकुर प्रथम रहे और आशीष नेरवा ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबाल में ब्वॉयज स्कूल रोहडू़ ने ब्वॉयज स्कूल जुन्गा को हराया। ऊंची कूद में साहिल पहले और राजीव दूसरे स्थान पर रहे। लंबीकूद में आयुष पहले और रवि दूसरा स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में जोगिंद्र सिंह पहले और ध्रुव मशोबरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो में अंशुल सैंज ने पहला, आयुष दूसरे स्थान पर रहे।
एथलेटिक्स इंचार्ज कमला ठाकुर ने तीन दिनों तक चलने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के 41 स्कूलों के 325 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में छात्र फुटबाल, हॉकी, बास्केटबाल, हेंडबाल, बॉक्सिंग, और ताइक्वांडो में खिलाड़ी जौहर दिखा रहे। प्रतियोगिता में कमांडेंट अचिंत्य मित्रा ने एथलेटिक्स के विजेताओं को सम्मानित किया।