फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ramput news, budget, news, people, reaction,

Rampur Bushahar News: बजट से बागवान, कर्मचारी और पेंशनरों में खुशी

Sat, 17 Feb 2024 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
लोग बोले, सरकार ने हर वर्ग का रखा ख्याल, युवाओं के लिए स्वरोजगार बनेगी वरदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दूसरे बजट को लोगों ने हर वर्ग के हित का बताया है। इसको लेकर अलग-अलग वर्गों ने अपनी राय दी। बागवान, पशुपालक, बेरोजगार युवाओं ने जहां बजट को सराहा है, वहीं कर्मचारी वर्ग ने भी मार्च माह में चार प्रतिशत डीए और एरियर की किस्त जारी करने पर खुशी जाहिर की है। बजट को लेकर नित्थर क्षेत्र के युवाओं, कर्मचारी, पेंशनर और आम लोगों का कहना है कि हिमाचल सरकार का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट निम्न वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं, छह हजार एनटीटी शिक्षकों की भर्ती सहित कई जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के लोगों को लाभ पहुंचाएगी। नित्थर क्षेत्र के युवा ओम प्रकाश का कहना है कि वह स्वरोजगार से जुड़े हैं। वर्तमान सरकार ने बजट में युवाओं के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना शुरू कर आर्थिक मदद देने के लिए कहा है। इससे युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने में मदद मिलेगी और हजारों युवा लाभान्वित होंगे। सरकारी पेंशनर खेमचंद, खिमीराम और जसवीर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए मुख्यमंत्री ने चार प्रतिशत डीए और एरियर की घोषणा की है। इससे कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलेगी। कर्मचारी और पेंशनर इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों और पेंशनरों को वेतन और पेंशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ग्राम पंचायत उपप्रधान देहरा यशपाल कटोच ने बताया कि आम बजट में पशुपालकों और किसानों के लिए सौगात की बौछार हुई है। एमएसपी पर गाय का दूध 45 रुपये और भैंस का दूध 55 रुपये करने का एलान किया है। इससे किसान, बागवान और पशुपालक बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed