फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur youth will get the benefit of free coaching at their doorstep

Rampur Bushahar News: उज्जवल भविष्य के लिए अब युवाओं को नहीं लगानी होगी शिमला, चंडीगढ़ की दौड़

Fri, 19 Dec 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rampur youth will get the benefit of free coaching at their doorstep
रामपुर स्थित पुस्तकालय की ऊपरी मंजिल में स्थापित होगी अकादमी। संवाद
रामपुर के युवाओं को मिलेगा घरद्वार पर निशुल्क कोचिंग का लाभ
विज्ञापन


तहसील पुस्तकालय में सेल्फ फाइनेंस के तहत स्थापित होगा कोचिंग सेंटर

क्षेत्र के 100 युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का दिया जाएगा प्रशिक्षण

नगर परिषद से मिली मंजूरी, जल्द युवाओं को मिलेगी सुविधा

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। रामपुर में रह रहे चार जिलों के युवाओं को अब अपना भविष्य उज्ज्वल करने के लिए शिमला, सोलन और चंडीगढ़ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। क्षेत्र के युवाओं को रामपुर में ही निशुल्क कोचिंग करवाई जाएगी। नगर परिषद की ओर से संचालित की जा रहे तहसील पुस्तकालय में जल्द ही कोचिंग सेंटर खुलेगा, जिसमें क्षेत्र के 100 युवाओं को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। नगर परिषद ने कोचिंग सेंटर खोलने की मंजूरी दे दी है। अब युवा घर द्वार पर प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। रामपुर स्थित तहसील पुस्तकालय जिला शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिले के हजारों युवाओं के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हुआ है। यहां करीब 3500 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया है। अब जल्द ही पुस्तकालय की ऊपरी मंजिल में युवाओं को कोचिंग की सुविधा मिलेगी। क्रैक अकादमी और प्रदेश सरकार के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 100 युवाओं को निशुल्क कोचिंग दी जानी है। इसी कड़ी में नगर परिषद रामपुर ने भी पुस्तकालय भवन के खाली पड़ी सबसे ऊपरी मंजिल में कोचिंग सेंटर खोलने की अनुमति दी है। सेल्फ फाइनेंस के तहत इसका निर्माण किया जाएगा।
इन परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे
इस कोचिंग सेंटर में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, पीएमटी, सिविल सेवा परीक्षाएं यूपीएससी, आईएएस, आईपीएस, नौकरी संबंधि परीक्षा बैंकिंग, एसएससी, रेलवे, पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड, पुलिस सहित अन्य भर्तियों की तैयारियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। अब तक क्षेत्र में युवाओं के लिए ऐसा कोई कोचिंग सेंटर नहीं है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करवाई जा रही हों। अब तक क्षेत्र के युवाओं को कोचिंग प्राप्त करने के लिए शिमला, सोलन, चंडीगढ़ और अन्य क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा था, लेकिन अब युवाओं को घर द्वार पर ही निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। नगर परिषद की मासिक बैठक में इस कोचिंग सेंटर को खोलने पर सभी पार्षदों ने हामी भरी है। कोचिंग सेंटर खुलने से जहां नगर परिषद को आर्थिक मदद मिलेगी, वहीं युवाओं को भी निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पुस्तकालय की ऊपरी मंजिल में खोला जाएगा सेंटर
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि पुस्तकालय की ऊपरी मंजिल में कोचिंग सेंटर खोला जाएगा, जहां 100 युवाओं को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। क्षेत्र के युवाओं को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शिमला या दूसरे स्थानों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। नगर परिषद ने इसको लेकर खाका तैयार किया है, जल्द ही कोचिंग सेंटर खुलेगा और युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed