{"_id":"6a636466df4301372a07501a","slug":"rampur-tharla-bus-service-suspended-for-a-week-commuters-inconvenienced-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-165577-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एक सप्ताह से रामपुर-ठारला बस बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एक सप्ताह से रामपुर-ठारला बस बंद, लोग परेशान
विज्ञापन
. विद्यार्थी समय पर नहीं पहुंच पा रहे महाविद्यालय
. एसएफआई ने रामपुर ठारला बस सेवा बहाल करने की उठाई मांग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर से ठारला रूट पर जाने वाली बस सेवा एक सप्ताह से बंद पड़ी है। बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। एसएफआई इकाई रामपुर ने बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग उठाई। इकाई ने सरकार और परिवहन निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि बस सेवा जल्द शुरू नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि बस के बंद रहने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर ठारला बस में रोजाना निरमंड, बागीपुल और आसपास के क्षेत्रों से विद्यार्थी महाविद्यालय रामपुर शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। विद्यार्थियों ने कॉलेज पास भी इस बस को देखकर बनाया है। बस सेवा बंद होने के कारण छात्राओं को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। छात्र समय पर महाविद्यालय भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। एसएफआई ने सरकार और पथ परिवहन विभाग से रामपुर ठारला बस सेवा को जल्द बहाल करने की मांग उठाई है, जिससे विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचने और लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।