{"_id":"6a3e1f3298346d813f0b0618","slug":"rampur-shimla-jogni-car-accident-one-killed-four-injured-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: रामपुर के जोगणी में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; चार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: रामपुर के जोगणी में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; चार गंभीर घायल
Fri, 26 Jun 2026 12:12 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:12 PM IST
सार
शिमला जिले के रामपुर बुशहर के जोगणी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामपुर के जोगणी में दर्दनाक कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पुलिस चौकी तकलेच के तहत जोगणी में एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा शुक्रवार तड़के 3:00 बजे पेश आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार संख्या एचपी 06बी-5765 में सवार होकर पांच लोग नोगली से मुनिश की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
तड़के करीब 3:00 बजे जब कार तकलेच पंचायत के जोगणी के पास पहुंची, तो चालक ने कार पर से अचानक नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में शिमला जिले की तहसील रामपुर के गांव मुनिश निवासी 40 वर्षीय चालक पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामपुर तहसील के मुनिश गांव के ही चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। इनमें 36 वर्षीय सरजन (36) पुत्र श्याम लाल, 37 वर्षीय ज्योति प्रकाश पुत्र रूप सिंह, 27 वर्षीय ललित और 29 वर्षीय जय प्रकाश शामिल हैं।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक और घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, अन्य चार घायल खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन