फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur, sarkar, goan kw dwar, kinnaur

Rampur Bushahar News: 16 शिकायतें निपटाईं, 55 शिकायतों को मुख्यमंत्री संकल्प पोर्टल पर किया अपलोड

Wed, 17 Jan 2024 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
चगांव पंचायत में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनसमस्याएं सुनीं, समाधान के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों को घरद्वार पर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी नीतियों-योजनाओं से लाभान्वित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। यह बात सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कही। बुधवार को चगांव पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने चगांव पंचायत और आसपास के क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों से संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राप्त हुई अन्य मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के माध्यम से प्राप्त हुई लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकतर समस्याओं का निवारण मौके पर ही किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनियां लगाई गई और आम जनता को विभागों के माध्यम से चलाई जा रही नीतियों और योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उद्यान विभाग द्वारा इस दौरान 48 उद्यान कार्ड बागवानों को प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 116 लोगों की निशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। राजस्व और अन्य विभागों से जारी होने वाले प्रमाण-पत्रों के तहत 9 प्रमाण-पत्र लोगों को जारी किए गए। आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा 39 लाइसेंस जारी किए गए। 55 शिकायतों को मुख्यमंत्री संकल्प पोर्टल पर अपलोड किया गया और 16 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान 12 लोगों को ईमारती लकड़ी की टीडी के लिए सत्यापन दिया गया। मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस दौरान पौधरोपण भी किया। उन्होंने लोगों को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में आगे आने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। एकलव्य आदर्श विद्यालय निचार की किरण और खुशबू ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर भाषण द्वारा और महिला मंडल याशंग की महिलाओं ने नाटक प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। चगांव पंचायत प्रधान कांता देवी ने राजस्व मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल और जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर अध्यक्ष उमेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed