फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Public Senior Secondary School Nogli, Mehndi Competition

Rampur Bushahar News: सफायर और रूबी ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी

Sat, 19 Oct 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rampur Public Senior Secondary School Nogli, Mehndi Competition
रामपुर प​ब्लिक स्कूल नोगली में छात्राएं मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में करवाचौथ पर्व के उपलक्ष पर अंतर सदनीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य शकुंतला ठाकुर और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा शालिनी शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में विद्यालय के एमराल्ड, डायमंड, सफायर और रूबी सदन के छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी सदन के छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और बेहतरीन मेहंदी से निर्णायक मंडल को अचंभित किया। निर्णायक मंडल ने सफायर और रूबी सदन को विजेता घोषित किया। एमराल्ड और डायमंड सदन को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्राओं में रचनात्मक शैली का निर्माण होता है। सभी छात्राओं को हर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर सुनीता, स्मृति, रूपा, रंजना, स्नेहलता, शीतल, अंजना, आशा और प्रतिभा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed