{"_id":"619148551d4e4a087035788c","slug":"rampur-pta-metting-held-in-rampur-college-rampur-hp-news-sml390242654","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरम पूरा न होने से लटका पीटीए कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरम पूरा न होने से लटका पीटीए कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रविवार को पीजी कॉलेज रामपुर में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कम संख्या में ही अभिभावकों ने ही उपस्थिति दर्ज करवाई। इस वजह से कोरम पूरा न होने के कारण पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया। अभिभावकों का संख्या बल कम होने के कारण जल्द ही दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी। करीब 4500 छात्रों की संख्या वाले पीजी कॉलेज की पीटीए बैठक में केवल 40 अभिभावक ही पहुंचे।
इस कारण नई कार्यकारिणी गठन का मामला लटक गया। बैठक में अभिभावकों की सहमति न बनने के कारण अब अधिक अभिभावकों से आगामी बैठक में आने की अपील की गई है। पीजी कॉलेज रामपुर में रविवार को अभिभावक शिक्षक संघ की नई इकाई के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीसीआर नेगी ने की। बैठक में वर्ष 2018 से 2021 तक के पीटी पीटीए फंड का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्य डॉ. पीसीआर नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों और महाविद्यालय की बेहतरी और विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को मिलजुल कर कार्य और सहयोग करना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि उनके स्तर पर बच्चों के विकास के लिए जो भी संभव होगा उसके लिए वे अपने महाविद्यालय परिवार के साथ हर समय तैयार हैं।
विज्ञापन
महाविद्यालय में चल रही कुछ समस्याओं के निवारण के लिए अभिभावकों की सहमति ली गई। बैठक में कोरम पूरा न होने के कारण नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका। प्राचार्य ने कहा कि बैठक की अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने बैठक में आए अभिभावकों का आभार जताया और आगामी बैठक में अधिक से अधिक अभिभावकों को मौजूदगी दर्ज करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र और कॉलेज के विकास को ध्यान में रखते हुए अभिभावक अपने दायित्व का निर्वहन करें।