{"_id":"68246465f6ff2637b10e3b97","slug":"rampur-police-raid-in-the-house-five-accused-arrested-with-chitta-and-cash-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-134932-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: घर में पुलिस की दबिश, चिट्टे और कैश के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: घर में पुलिस की दबिश, चिट्टे और कैश के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मंडी जिला और पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला पुलिस ने चिट्टा तस्करों के खिलाफ बड़ी करवाई शुरू कर दी है! जिले में 24 घंटे में पुलिस ने नौ आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। रामपुर में डिटेंशन सेल ने निरथ क्षेत्र में पांच युवकों से 30. 88 ग्राम चिट्टा और 50,000 कैश बरामद किया है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार निवासी पंडोह मंडी, रोहित निवासी नारायणनगर सुखी चौक, होशियारपुर, पंजाब, विजय कुमार सदर मंडी, रोहन और पीयूष निवासी पंडोह, मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीस एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर गांव कुडीधार नीरथ में एक घर में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30.88 ग्राम चिट्टा और कैश बरामद किया। इसमें एक आरोपी पंजाब और चार आरोपी मंडी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस इस बात का पता कर रही है की आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और उसे कहां बेचने की फिराक में थे। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ रामपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी है। नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि पुलिस ने 24 घंटे में नौ आरोपियों की चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
- संवाद