फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur panchyat not spend mla fund

विधायक निधि की राशि खर्च करने में रामपुर की सभी पंचायतें फिसड्डी

Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
rampur panchyat not spend mla fund
रामपुर के पाटबंगला मैदान में शुक्रवार से वन रक्षक भर्ती के लिए ग्राऊंड टेस्ट प्रक्रिया में भाग ल? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। जनता के विकास का पैसा रामपुर विकास खंड की पंचायतें खर्च करने में फिसड्डी साबित हुई है। वर्ष 2015 से विधायक निधि के तहत स्वीकृत कार्यों पर यह राशि खर्च करने में अधिकतर पंचायतें नाकाम साबित हुई हैं। इसको लेकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदलाल ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामपुर में जनप्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों के साथ बैठक में विधायक ने इस राशि को जल्द खर्च करने के निर्देश दिए हैं। हालत यह है कि पंचायतों को इस अवधि में जारी 93 लाख 70 हजार रुपयेे में पंचायतें सिर्फ 2 लाख 65 हजार रुपये की खर्च कर पाई है। रामपुर विधानसभा के विधायक नंदलाल की निधि से वर्ष 2015 से अभी यह राशि जारी की गई चुकी है लेकिन विकास खंड की अधिकतर पंचायतें विभिन्न विकास कार्यों पर यह राशि नहीं करने में नाकाम रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों के साथ विधायक नंदलाल की बैठक में यह बात सामने आई। उन्होंने पंचायतों को जारी राशि को उचित तरीके से स्वीकृत कार्यों पर खर्च करने की सलाह दी और कहा कि अगर किसी कार्य में कोई अड़चन है तो उन्हें सूचित करें, ताकि वे अपने स्तर पर कमियों को दूर कर सकें। विधायक निधि से शेड, सड़कों, युवक मंडल और महिला मंडल भवन, लालसा और पौ में नालियों का निर्माण, सामुदायिक भवन और सराय भवन का निर्माण प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने नाराजगी जताते हुए सभी जन प्रतिनिधियों और सचिवों को समय रहते राशि को खर्च कर विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जल्द इनका लाभ मिल सके। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी केआर कपूर, एसडीओ विपिन भलूनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed