फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news,kinnaur news, adc, petrol, diesel

किन्नौर जिले मेें नहीं पेट्रोल और डीजल की किल्लत : संजीव

Sat, 18 Nov 2023 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
सहायक उपायुक्त बोले, नाथपा झूला पास में बंद एनएच पांच खुलने में अभी लग सकता है समय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में अभी तक पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है। किन्नौर में वर्तमान में पेट्रोल 19,125 लीटर और डीजल 34,464 लीटर का स्टॉक मौजूद है। यह बात रिकांगपिओ में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान सहायक उपायुक्त संजीव कुमार भौट ने कही। उन्होंने कहा कि नाथपा के पास अवरुद्ध राष्ट्रीय उच्च मार्ग को बहाल होने में अभी तीन से पांच दिन लग सकते हैं। किन्नौर में चार माह की खाद्य सामग्री सरकारी गोदामों में आ चुकी है, जल्द ही गांव के डिपो होल्डरों को आदेश जारी किए जाएंगे कि ग्रामीणों को राशन वितरण किया जाएगा। किन्नौर में 12 स्थानों को जियाेग्राफी सर्वेक्षण ऑफ इंडिया ने पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारणों को जानने के लिए सर्वेक्षण किया है। इसमें पूर्वनी स्लाइड, प्वाइंट रिस्पा रिजरवायर प्वाइंट स्लाइड, रिब्बा स्लाइड प्वाइंट, कूपा स्लाइड प्वाइंट, खरोगला स्लाइड प्वाइंट, रक्षम स्लाइड प्वाइंट, पागलनाला स्लाइड प्वाइंट, गर्म पानी स्लाइड प्वाइंट, रली स्लाइड प्वाइंट, मूरंग स्लाइड प्वाइंट, निगुलसरी स्लाइड प्वाइंट, सेक्टर 26 स्लाइ प्वाइंट है। जिला प्रशासन किन्नौर ने सितंबर 2023 में 14 नए भूस्खलन क्षेत्रों की जियोग्राफ सर्वेक्षण ऑफ इंडिया से जांच पड़ताल करने के लिए पत्राचार किया है। इसमें निचार ब्लॉक से सात, पूह ब्लॉक से चार और कल्पा ब्लॉक से दो क्षेत्र शामिल हैं। निचार ब्लॉक से पानवीं ब्रिज, उरणी ढांक, ककस्थल पुल, चौरा, शिलानी अंडर पटवार सर्किल निगुलसरी, युला कैंची, यांगपा पहला, नाथपा और इसी प्रकार से पूह ब्लॉक के यंगथांग, खदरा, खाब, साकिब और कल्पा ब्लॉक से ब्रुआ, सापनी क्षेत्रों की जांच के लिए जियोग्राफी सर्वेक्षण ऑफ इंडिया, डॉबी आर ठाकुर एसोसिएट प्रोफेसर जियोग्राफी शिमला यूनिवर्सिटी और डाॅ. महेश शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर शिमला यूनिवर्सिटी को लिखा गया है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से शिमला से आने वाले लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है लेकिन छोटे वाहनों के लिए वाया निचार मार्ग वैकल्पिक तौर पर प्रशासन ने खोला है। यहां से फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही हो रही है। प्रशासन द्वारा नाथपा डेम साइड के दूसरी तरफ से वैकल्पिक मार्ग को बहाल करने और पुल निर्माण का कार्य शुरू कर चुके है, जिससे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed