{"_id":"658c2630723ca64a78027ef8","slug":"rampur-newsannual-function-machoti-school-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-10168-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मचौती स्कूल में नाटी की प्रस्तुति से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मचौती स्कूल में नाटी की प्रस्तुति से बांधा समां
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मचौती में बुधवार को वार्षिक समारोह का आयोजन
प्राची सोनी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मचौती में बुधवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा खेल व अन्य गतिविधियों में सालभर अव्वल रहे मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने नाटी की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ उदय सिंह राणा, सेवानिवृत्त उद्यान विकास अधिकारी डाॅ आगरदास हमाटा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुभाष संघेल ने वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से साल भी की गतिविधियों को उपस्थित मेहमानों के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी, राजस्थानी, पंजाबी और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में प्राची सोनी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके अलावा दिव्या, पलक रानी, सानिया, कुशल बुशैहरी तनुजा, मानवी, वर्षा, महक ठाकुर, पल्लवी, पियुष कलांटा और तजुल ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रभा ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान रीना ठाकुर, उपप्रधान यशपाल ठाकुर और सहित सहित अभिभावक और स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर प्रीतम सिंह राठौर सेवानिवृत्त प्रशिक्षिक उपस्थित रहे।