फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, yashwant negi, appointed, bjp district president,

Rampur Bushahar News: यशवंत नेगी बने भाजपा किन्नौर के जिला अध्यक्ष

Wed, 19 Jul 2023 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसमें किन्नौर भाजपा का जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी (मंजू) को नियुक्त किया गया। वहीं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


कल्पा निवासी यशवंत नेगी ने इससे पहले 2007 में कल्पा ग्राम केंद्र अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके बाद युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा जिला महामंत्री का दायित्व निभाया है। यशवंत नेगी ने कहा कि संगठन द्वारा जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने इसके लिए नवनियुक्त अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव हारा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed