फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, women day, celebration. nither

Rampur Bushahar News: महिलाओं को पढ़ाया कानून और अधिकारों का पाठ

Thu, 07 Mar 2024 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नवाजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोट और दुराह पंचायत में शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग नित्थर के सुपरवाइजर सुनील ठाकुर ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसमें महिलाओं को अधिकार और कानून के बारे में अवगत कराया गया। आयुष विभाग आनी के आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी नील राठौर ने महिलाओं को संतुलित आहार, मासिक धर्म साफ -सफाई, जन्मजात शिशु की देखरेख एवं खानपान, खून की कमी और योगा के फायदे पर महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी। उपतहसील नित्थर के विश्राम गृह में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें नित्थर, बागीपुल और निरमंड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर समां बांधा। कार्यक्रम में एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed