फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, water, crisis,

Rampur Bushahar News: रामपुर शहर में पेयजल के लिए मचा हाहाकार

Wed, 02 Aug 2023 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भरी बरसात में रामपुर शहर और नगर परिषद के वार्डों में पेयजल संकट गहरा गया है। इस वजह से मुख्य बाजार सहित नगर परिषद के सभी 9 वार्डों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। तीन से पांच दिन के बाद भी पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। समस्या को लेकर बुधवार को यूथ कांग्रेस सिटी जोन रामपुर ने एसडीएम निशांत तोमर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग की। गौर हो कि भारी बारिश के चलते पेयजल लाइनें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिन्हें दुरूस्त करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से हजारों लोग परेशान हैं। रामपुर के मुख्य बाजार सहित शहर के सभी वार्डों में पेयजल संकट गहरा गया है। हालत यह है कि लोगों को पीने तक का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने अभी तक टैंकर की कोई व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन


इस वजह से रामपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। दो दिन के बाद खनेरी अस्पताल में पेयजल आपूर्ति बहाल हो पाई है। वहीं डॉक्टर कॉलोनी में अभी भी पेयजल किल्लत चल रही है। खनेरी, चुहाबाग, कल्याणपुर, ल्हासा और खोपड़ी में भी तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस वजह से शहर के लोग शनि मंदिर के समीप स्थित प्राकृतिक पेयजल स्रोत से पानी ढोकर गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए शहर के लोग बुधवार को एसडीएम रामपुर के पास पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने और उस समय तक टैंकर से आपूर्ति करने की मांग रखी।


इस मौके पर युवा कांग्रेस शहरी जोन अध्यक्ष करण शर्मा, शीतल शर्मा, साहिल अब्रोल, अभिषेक गुप्ता, राहुल, अभिनव और भार्गव सहित अन्य मौजूद रहे। एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जलशक्ति विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। जहां-जहां जरूरत होगी, पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed